पटना. लोजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश संसदीय बोर्ड का गठन कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को संसदीय बोर्ड पर अपनी मुहर लगा दी।
गोविंदगंज विधायक राजू तिवारी के नेतृत्व में गठित 11 सदस्यीय बोर्ड में प्रदेश अध्यक्ष प्रिंसराज, प्रधान महासचिव डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी, उपाध्यक्ष संजय पासवान, विधायक राजकुमार साह, विधानपार्षद नूतन सिंह, पूर्व विधायक सुनीता शर्मा, पूर्व विधानपार्षद विनोद कुमार सिंह, हुलास पांडेय, डॉ. रंजीत कुमार सुमन, संजय सिंह को शामिल किया गया है।
चिराग पासवान ने बताया कि ये सभी सदस्य अगले विधानसभा चुनाव को ध्याम में रखकर सभी विधानसभा क्षेत्रों से भावी प्रत्याशियों में से दो-दो चयनित प्रत्याशियों की सूची केन्द्रीय संसदीय बोर्ड को उपलब्ध कराएंगे।